“The Silent Battle”
Artist: Pranay | Child Artist
एक चेहरा है… जो चुप है।
आँखों में दर्द है, चेहरे पर थकान है और सिर के ऊपर दिखाई देता दिमाग उन अनगिनत विचारों को दर्शाता है, जो लगातार मन में चलते रहते हैं।
लाल रंग की लकीरें दर्द, संघर्ष और अंदर चल रही भावनात्मक उथल-पुथल का प्रतीक हैं।
चेहरे पर बनी आँसू जैसी लकीरें उस दर्द को दर्शाती हैं, जिसे इंसान अक्सर दुनिया से छुपा लेता है।
यह आर्ट एक बच्चे की कल्पना से निकली हुई ऐसी कहानी कहता है, जिसमें दिमाग के अंदर चल रही भावनाओं और चेहरे पर दिखाई देने वाली खामोशी को दिखाया गया है।


