(Artificial intelligence ) एआई के इस्तेमाल से डिजाईन और आर्ट को और निखारें
आज कल हर डिजाईन हर आर्ट में तेजी से एआई Ai (Artificial intelligence ) का इस्तेमाल हो रहा है। पोस्टर, सोशल मीडिया पोस्ट यां फिर कोई आर्टिस्टिक फोटो को जनरेट करने में एआई का इस्तेमाल आपके काम को बहुत आसान बना देता है। एआई से फोटो में एडिटिंग करना यानी फोटो में किसी को एैड करना और हटाना बहुत आसान है।

फोटो को जनरेट (Genrate) करने के लिेए प्रोम्ट (Promt)
प्रोम्ट (Example Paragraph):
आप प्रोम्ट को अब हर भाषा में लिख सकतें हो जैसे मैने हिंदी में लिखा है
खुले गोल्फ मैदान में खड़ा एक आत्मविश्वासी भारतीय व्यक्ति का एक फुल-बॉडी पोर्ट्रेट। उसने एक नेवी ब्लू रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है, साथ में हल्के ग्रे रंग की गोल्फ पैंट और सफेद बेल्ट पहनी हुई है। उसके सिर पर नेवी ब्लू टोपी है और एक हाथ में नीले रंग का रिस्टबैंड है। पुरुष के चेहरे पर दाढ़ी-मूंछ है, शरीर मध्यम बनावट का है और चेहरे पर गंभीर लेकिन शांत एक्सप्रैशन है। वह दोनों हाथ कमर पर रखकर आत्मविश्वास से खड़े हैं। पीछे का बैकग्राउंड हल्का ब्लर है, जिसमें न्यूट्रल बेज दीवार और नीचे हरी घास दिखाई दे रही है। दिन का रोशनी में, हल्की छाया, हाई-रेज़ोल्यूशन, शार्प फोकस, रियलिस्टक त्वचा टोन, प्रोफेशनल फोटोग्राफी स्टाइल, 85mm लेंस लुक।

Ai : एआई से फोटो बनाने के लिए टूल्स
Midjourney
- डिस्कॉर्ड आधारित टूल
- हाई क्वालिटी आर्ट और फैंटेसी इमेज के लिए
- प्रोफेशनल डिजिटल आर्टिस्ट्स कापसंदीदा
DALL·E
- टेक्स्ट से इमेज बनाने का बहुतआसान तरीका
- रियलिस्टिक और क्रिएटिव दोनों तरह की फोटोके लिए
- एडिटिंग और वैरिएशन की सुविधा
Leonardo AI
- गेम कैरेक्टर और कॉन्सेप्ट आर्ट के लिए बेहतर
- कस्टम मॉडल ट्रेनिंग का विकल्प
- एआई से फोटो बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
- सही टूल चुनें
अपने वर्क के हिसाब से अपने टूल का इस्तेमाल करें
(रियल फोटो, फैंटेसी आर्ट, प्रोडक्ट इमेज आदि)।
आपका Prompt बहुत शानदार और स्टीक होना चाहिए
- एआईAi फोटो की क्वालिटी 70% आपके प्रॉम्प्ट पर निर्भर करती है।
अच्छा प्रॉम्प्ट कैसे लिखें?
- विषय स्पष्ट रखें
- लाइटिंग केबारे में पूरी जानकारी डालें(Soft light, Cinematic light)
- स्टाइलके बारे मेंलिखें की आपको कौन से स्टाईल में इमेज चाहिए (Realistic, Watercolor, Oil painting)
- क्वालिटी केबारें में जानकारी बताए(HD, 4K, Ultra detailed)
उदाहरण:
“Realistic Indian farmer portrait, natural sunlight, 85mm lens, ultra detailed, 4K resolution”
कई टूल्स में आप फोटो का आकार, स्टाइल और वेरिएशन चुन सकते हैं।
इमेज डाउनलोड और एडिट करें और फोटो को आप Adobe Photoshop या अन्य एडिटिंग सॉफ्टवेयर में फाइनल टच दे सकते हैं।
एआई फोटो बनाने के फायदे
- कम लागत
- तेज़ रिजल्ट
- अनलिमिटेड क्रिएटिविटी
- सोशल मीडिया और वेबसाइट के लिए बहुत शानदार हैं
इन बतों का खास ध्यान रखें
- कॉपीराइट पॉलिसी समझें: किसी असली व्यक्ति की फोटो बिना अनुमति न बनाएं
Ai एआई से फोटो जेनरेट करना कला की दुनिया में एक नई क्रांति है। यह तकनीक कलाकारों को सीमाओं से बाहर जाकर सोचने और बनाने की आज़ादी देती है।
हिंदआर्टिस्ट / www.hindartist.com