आज के समय में कला (Digital Art) तेजी से से लोगो में फेमस हो रही है। डिजिटल आर्ट एक एैसी टैकनीक है जिसमें अपनी पेटिंग, आर्ट, डिजाईन, इल्सट्रेशन बहुत जल्दी से डिलिवर किए जा सकते हैं, इसमें आप अपने प्रोजैक्ट को कम्पयूटर या टैबलेट या कोई और टूल के साथ जो की एक साफ्टवेयर की मदद से चलता है। उसकी कमांड का इस्तेमाल और आर्ट को री-टच करना बहुत आसान रहता है। जबकि ट्रडिशन आर्ट में नहीं, उसमें बार-बार ब्रश को साफ करना और इतना बारिकी ध्यान देना की कोई इसमें दाग-धब्बा न चला जाए। उसको खुले में ना छोड़ना और संभाल सबसे ज्यादा करनी पड़ती है।
यहीं अगर हम डिजिटल आर्ट की बात करें तो इसमें एक फाईल के रूप में प्रोजैक्ट बनाकर रखा जा सकता है, जिसको आप 10 साल या इससे अधिकतर समय के बाद भी निकाल कर कुछ भी चेंज कर सकते हैं। कोई कैनवस या कलर और कोई पेपर नहीं खरीदना पड़ता कोई अलग खर्च नहीं है डिजिटल आर्ट को एक पैनड्राईव में कैरी सकते हैं।
डिजिटल आर्ट (Digital Art) में यूस होने वाले टूल

1. Graphic Tablet
2. iPad / Android Tablet
3. Adobe Photoshop
4. Illustrator
5. Procreate
6. AI Art Tools
इसमें कलाकार डिजिटल ब्रश, लेयर्स और इफेक्ट्स का इस्तेमाल कर सकता है।
ब्रश आर्ट क्या है? (Traditional Art)
ब्रश आर्ट पारंपरिक कला है जिसमें रंग, कैनवास और ब्रश का उपयोग किया जाता है।
ब्रश आर्ट में उपयोग होने वाली चीजें:
1. कैनवास
2. पेंट (ऑयल, वॉटरकलर, एक्रेलिक)
3. ब्रश
4. पैलेट
यह पूरी तरह हाथ से बनाई जाती है और इसमें टेक्सचर वास्तविक होता है। आप इसको टच करके अहसास कर सकतें हैं।
डिजिटल आर्ट और ब्रश आर्ट में मुख्य अंतर
1. डिजिटल आर्ट → स्क्रीन पर बनती है
2. ब्रश आर्ट → कैनवास पर बनती है
गलती सुधारने की सुविधा
1. डिजिटल आर्ट → Undo बटन से गलती तुरंत ठीक
2. ब्रश आर्ट → गलती सुधारना मुश्किल
लागत (Cost)
1. डिजिटल आर्ट → शुरुआत में महंगा डिवाइस खरीदना पड़ता है।
2. ब्रश आर्ट → पेंट और कैनवास की लागत बार-बार रहती है।
समय किसमें कम और कसमें ज्यादा लगता है
1. डिजिटल आर्ट → तेज और एडिटेबल
2. ब्रश आर्ट → समय अधिक लगता है
बिक्री और उपयोग
1. डिजिटल आर्ट → NFT, प्रिंट, सोशल मीडिया
2. ब्रश आर्ट → ओरिजिनल हाथ से बनाई हुई आर्ट जिसे आप फील कर सकते हैं आर्ट गैलरी में लोग टच करके भी खरीदतें है।
कौन बेहतर है?
यह पूरी तरह आपकी नीड पर निर्भर करता है कि आप कितनी जल्दी इस काम को पूरा करना चाहते हो ।
अगर आप: फ्रीलांसिंग करना चाहते हैं, सोशल मीडिया पर काम कर रहें हैं जल्दी एडिट करना चाहते हैं तो डिजिटल आर्ट ही सबसेबेहतर है।
अगर आप: पारंपरिक कला पसंद करते हैं टेक्सचर और ओरिजिनल पेंटिंग का अनुभव करना चाहते हैं और गैलरी प्रदर्शन करना चाहते हैं तो ब्रश आर्ट बेहतर है।
क्या डिजिटल आर्ट से ब्रश आर्ट खत्म हो जाएगी?
दोनों की अपनी अलग- अलग पहचान है। डिजिटल आर्ट ने अवसर बढ़ाए हैं, लेकिन पारंपरिक ब्रश आर्ट की कीमत और भावनात्मक मूल्य आज भी कायम है लेकिन डिजिटल आर्ट और ब्रश आर्ट दोनों ही कला अपने आप में सक्षम हैं, बस तकनीक अलग है। आप अपनी रुचि और लक्ष्य के अनुसार चुनाव कर सकते हैं। आर्ट में भावना और समाज के लिए जो मैसेज आप देना चाहते है वो दोनो आर्ट में दे सकते हैं इससे आपकी भावना नहीं बदलती है।
हिंदआर्टिस्ट / www.hindartist.com